मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

आज जमुई और बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार -कल सीएम योगी भी आयेंगे नवादा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज जमुई और बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार  -कल सीएम योगी भी आयेंगे नवादा

आज जमुई और बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भरेंगे हुंकार

-कल सीएम योगी भी आयेंगे नवादा

जमुई।बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर आ चुका है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं,सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इधर, पहले चरण के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को वर्चुअल माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाना है। दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री सुबह नयी दिल्ली से देवघर से होते हुए दोपहर 12 बजे सबसे पहले जमुई पहुंचेंगे। वे जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसके बाद श्री सिंह बांका के लिए रवाना हो जायेंगे। वहीं, बांका के शंभुगंज स्थित हाइ स्कूल मैदान पर दोपहर 2.30 बजे उनकी दूसरी चुनावी जनसभा होगी। दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। रक्षा मंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश स्तरीय कई वरिष्ठ नेता भी रविवार को हेलिकॉप्टर से जमुई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, चिराग रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और मंत्री हरि सहनी जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होने वाली जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में मौजूद रहेंगे। इसके बाद यह सभी नेता हेलिकॉप्टर से जमुई लोकसभा में आने वाले मुंगेर के तारापुर विधानसभा स्थित हाथीनाथ मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें