मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

नालंदा में डायरिया का प्रकोप भयावह, पांच नए मामले फिर मिले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नालंदा में डायरिया का प्रकोप भयावह, पांच नए मामले फिर मिले

बिहारशरीफ,। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में भी डायरिया के मरीज

मिलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 5 नए मरीज मिले हैं। अतिरिक्त प्राथमिक

स्वास्थ्य केंद्र गोनावां में कार्यरत एएनएम मीना कुमारी ने बताया कि

मुसहरी पश्चिम क्षेत्र में पांच मरीज डायरिया से प्रभावित पाए गए हैं।

इनमें बिपीन (28), शिवरानी (17), सत्यम (10), अमरजीत (07) और राधा रानी

(02) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज मांझी परिवार से हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव

रंजन सिन्हा ने बताया कि मेडिकल टीम ने ऑन स्पॉट जाकर प्राथमिक उपचार

प्रदान किया। मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। टीम में डॉ. अनिरुद्ध

प्रसाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्लॉक मॉनिटर राजीव रंजन, मनोज कुमार

समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है और स्थिति

पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि

स्वच्छता का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखने पर

तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।डायरिया के मामलों में अचानक

वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस समस्या से निपटने के

लिए प्रशासन ने इलाके में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि

लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया जा सके और डायरिया जैसी

बीमारियों से बचाव किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें