मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम , नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी करेंगे घटनास्थल का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हावड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम , नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी करेंगे घटनास्थल का दौरा

हावड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम , नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी करेंगे घटनास्थल का दौरा

कोलकाता, 31 मार्च। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिला के शिवपुर में गुरुवार को रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर हुए हंगामे के बाद शुक्रवार को भी इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे।

दोपहर तीन बजे शुभेंदु अधिकारी सबसे पहले पंचाननतला स्थित पार्टी मुख्यालय जाएंगे। इसके बाद वह गुरुवार को घटना में घायल हुए लोगों से मिलने आस्पताल जाएंगे। वहां से वह दोपहर में हावड़ा के पुलिस आयुक्त कार्यालय भी जाएंगे।

इस बीच, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को ट्विटर पर ''सांप्रदायिक राज्य पुलिस'' शीर्षक के तहत लिखा, "दक्षिण 24 परगना के मौखाली (अमतला): ममता बनर्जी की पुलिस ने रामनवमी पर हमला करने वाले अल्पसंख्यकों को गिरफ्तार करने के बजाय राम भक्तों को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री और कितना नीचे गिरेंगी?”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें