मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी, बालोद, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 28 अक्टूबर को भी मौसम कमोबेश बारिश वाला ही रहेगा। 26 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी की संभावना है।मौसम वैज्ञान‍िकों के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। इन वेदर सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ तक देखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम बदलने की संभावना है।मौसम विभाग ने रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें