मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी में हेरोइन बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 98 हजार से अधिक का माल जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धमतरी में हेरोइन बेचते तीन युवक गिरफ्तार, 98 हजार से अधिक का माल जब्त

धमतरी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।सिटी कोतवाली पुलिस ने रिसाईपारा स्थित कोडूमल धर्मशाला के पास दबिश देकर तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 13.06 ग्राम हेरोइन, नकदी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य सामग्री सहित कुल 98,340 रुपये का माल जब्त किया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक अवैध रूप से हेरोइन की बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों की पहचान मुकेश कुमार (सोरिद वार्ड), मुज्जमिल उर्फ मज्जु खान (रिसाईपारा) और सैय्यद नसीम खान (अधारी नवागांव) के रूप में हुई। गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर हेरोइन, तीन मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 206/25 धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।धमतरी पुलिस द्वारा नशे और अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हाल ही में भखारा, कुरूद और रूद्री पुलिस ने गांजा और नशीली टैबलेट की तस्करी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि, जिले में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही जनता से अपील की गई है कि नशे से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें