बिहार के नवादा में तीन अलग-अलग कमरों में मिला तीन महिला का शव

बिहार के नवादा में तीन अलग-अलग कमरों में मिला तीन महिला का शव
पटना। बिहार में नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अन्तर्गत भलुआही गांव में गुरुवार को एक घर से तीन महिलाओं का शव बरामद हुआ है।
इस घटना के प्रकाश में आने से इलाके में हड़कम्प मच गया । एक ही परिवार के तीन महिला सदस्यों की मिली लाश की तरह की शंकाओं को जन्म दे रही है। मृतकों में माता एवं उनकी दो पुत्रियां शामिल है। जिसमें एक पुत्री शिक्षिका बताई जाती हैं। जो प्रखण्ड के केवाली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा में पदस्थापित थी।
पुलिस के मुताबिक भलुआही बाजार में अवस्थित सेवानिवृत्त इंजीनियर स्वर्गीय नियाज अहमद के मकान में रह रहे उनकी पत्नी आमना खातून (उम्र-लगभग 85 वर्ष),उनकी शिक्षिका पुत्री शबाना खान (उम्र-लगभग 55 वर्ष) एवं एक अन्य पुत्री मंजू खातून (उम्र-लगभग 56 वर्ष) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।
तीन कमरों में थे तीन शव
घर के अंदर के तीन अलग अलग कमरों में तीनों महिलाओं के शव पड़े थे। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस गांव में पहुंच चुकी है। पुलिस ने बताया कि घर में तीन महिलाएं ही रहती थीं। कोई पुरुष सदस्य नहीं है। मामले की छाबीन की जा रही है। ग्रामीणों की मांग पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों का यह कहना है कि इसके बाद ही पुलिस कुछ आगे करेगी। घटना के कारण को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।
कुछ दिन पहले बेची थी जमीन
इधर ग्रामीणों के बीच यह चर्चाके सप्ताह भर पहले घर की महिलाओं ने जमीन बेची थी। बताया जा रहा है कि जमीन बेचने पर उन्हें 15 लाख रुपए दिए गए थे। रुपए के लिए हत्या का लगाया जा रहा कयास लगाए जा रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पकरीबरावां डीएसपी भी पहुंच गए हैं और अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। कौआकोल पुलिस उनका सहयोग कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृत महिलाओं के शवों को कमरों से बाहर नहीं निकाला गया है। फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद कमरे से शव निकालने की बात कही गई है। ग्रामीणों में अंदर ही अंदर आक्रोश है। इसे देखते हुए गांव में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शव को देखने के बाद घटना एक-दो दिन पूर्व का होना प्रतीत होती है। घटनास्थल पर पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी,इंस्पेक्टर एवं कौआकोल थाना की पुलिस कैम्प किये हुए हैं।





