मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

चित्रकोट विधायक विनायक व पूर्व विधायक बैदू के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में भिड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चित्रकोट विधायक विनायक व पूर्व विधायक बैदू के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में भिड़ी

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत पटला ढाबा के पास बीती रात चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा उस समय हुआ जब तेज बारिश और सड़क पर हुए जलभराव की वजह से वाहनों का संतुलन बिगड़ गया। इस दुर्घटना में राहत की खबर यह रही कि विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह सुरक्षित हैं। काफिले के अन्य वाहनों में बैठे लोगों को भी कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।हादसे में काफिले में शामिल कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को हल्की चोटें आईं। विधायक विनायक गोयल ने तुरंत घायल कार्यकर्ता को स्वयं अपनी गाड़ी से फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और सड़क से वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें