मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवघर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

देवघर,। झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।

नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी है।

हादसे में 10 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

प्रशासन

ने मलबे में 4 लोगों के फंसे होने की पुष्टि की है। इनमें दर्दमारा निवासी

सुनील कुमार यादव, पत्नी सोनी देवी, पुत्र सत्यम कुमार और चाय दुकान चलाने

वाली पूनम देवी शामिल हैं। सुनील कुमार यादव निजी चालक है। पूनम के दो

बच्चे सुहानी और पीहू को लोगों ने पहले ही सुरक्षित निकाल लिया।

तीन

मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को

घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य

जारी है। घटनास्थल पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, डीसी, एसपी कैंप कर रहे

हैं।

सांसद सुबह से घटनास्थल पर हैं मौजूद

गोड्डा सांसद

निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देवघर में रविवार सुबह छह बजे

के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित

शाह ने तुरंत की टीम भिजवाई। सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व

स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हूं। स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन

लोगों और एनडीआरएफ ने एक महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है, घायलों के

लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें