झारखंड के तीन लोकसभा सीट पर इंडी और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर

झारखंड के तीन लोकसभा सीट पर इंडी और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर
रांची: झारखंड के तीन लोकसभा सीट पर इंडी और एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर है। खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम एसटी रिज़र्व सीट के अंतर्गत पड़ने वाले सभी एसटी विधानसभा सीटों को पर महागठबंधन का पलड़ा भारी है। 2019 मे लोहरदगा और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एसटी आरक्षित विधानसभा सीटों पर भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया था, खूंटी लोकसभा के अंतर्गत पड़ने वाली दो विधानसभा सीट तोरपा और खूंटी में ही भाजपा की जीत हो पाई थी। तब झामुमो और कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 16 एसटी विधानसभा सीट में से क्रमशः 09 और 05 सीटें जीती थी।एसटी रिजर्व लोकसभा सीट सिंहभूम में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, कोड़ा दंपती के साथ साथ झामुमो के सिंहभूम लोकसभा सीट से आनेवाले विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 2019 में मामूली वोट से जीत पाए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के ऊपर भी खूंटी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने का दवाब है। इसी तरह का दवाब नीलकंठ सिंह मुंडा के ऊपर है।लोहरदगा लोकसभा सीट पर इंडी की जीत हो, इसका दवाब रामेश्वर उरांव पर भी होगा, जो लोहरदगा से विधायक होकर राज्य के वित्तमंत्री हैं।





