मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

करंट लगने से तीन युवक की मौत -हार्ट अटैक से भाभी की भी गई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
करंट लगने से तीन युवक की मौत  -हार्ट अटैक से भाभी की भी गई जान

करंट लगने से तीन युवक की मौत

-हार्ट अटैक से भाभी की भी गई जान

नालंदा।बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां तीन युवक और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा कतरीसराय इलाके के तारा बीघा इलाके का बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल क़याम हो गया है। फिलहाल घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और मौत की खबर मिलते ही हार्डअटैक से भाभी की भी मौत हो गई। मृतक में पंकज राम, गुलशन कुमार और अजय कुमार शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने बताया कि 3 युवक कतरी सराय थाना क्षेत्र के तारा बीघा तालाब में हाथ धोने के लिये गया था। जहां बिजली का तार बिछाया हुआ था। उसी बिजली के तार से तीनों को करेंट का झटका लगा और पानी भरे तालाब में चला गया। जिसके बाद डूबने से तीनों की मौत हो गई। वहीं, अपने देवर के मौत की खबर जब भाभी को लगी तो उसकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उधर, इस घटना की पुष्टि करते हुए राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों युवकों को पहले बिजली का करेंट लगा और जिससे तालाब में गिर गया और तीनों की मौत डूबने से हो गई। इस दौरान पंकज नामक युवक की भाभी का हार्ट अटैक से मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें