सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
रांची: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर भगवान भास्कर को सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना रांची जिला के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड़ के शिव मंदिर के पास सोमवार सुबह की है। मैजिक वाहन से सभी अर्घ्य देने तालाब जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, वही सड़क की दूसरी ओर जा आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।





