चम्पाई सोरेन कैबिनेट में झामुमो के तीन नए चेहरे बसंत सोरेन , दीपक बिरुआ और बैधनाथ राम बनेंगे मंत्री

चम्पाई सोरेन कैबिनेट में झामुमो के तीन नए चेहरे बसंत सोरेन , दीपक बिरुआ और बैधनाथ राम बनेंगे मंत्री
रांचीः चम्पाई मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कोटे से किसी भी नये चेहरे को शामिल नहीं किया गया है।लेकिन झामुमो ने मामूली फेरबदल की तैयारी की है। जानकारी मिली है कि हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन के आलावा दीपक बिरुआ और बैद्यनाथ राम भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बैद्यनाथ राम को 12वें मंत्री के रुप में कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। वहीं जोबा मांझी की जगह दीपक बिरुआ मंत्री बनाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक कई दौर के मंथन के बाद झामुमो ने फाइनल लिस्ट तैयार किया है।





