मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

अपनी 3 महबूबा के कारण चुनाव हारेंगे मोदी : तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपनी 3 महबूबा के कारण चुनाव हारेंगे मोदी : तेजस्वी

अपनी 3 महबूबा के कारण चुनाव हारेंगे मोदी : तेजस्वी

पटना ।तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के ध्यान लगाने पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी ध्यान के लिए नहीं मार्केटिंग के लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री को चाहिए कि कन्याकुमारी सिर्फ ध्यान करें, ध्यान के समय मीडिया पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। वो ध्यान के लिए नहीं, शूटिंग के लिए जा रहे हैं। ध्यान के समय मीडिया का क्या काम है, मोदी जाएंगे और फोटो खिचवाएंगे।चुनाव आयोग पर भी तेजस्वी ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग से अब भरोसा उठ गया है। चुनाव आयोग से कुछ बोलने का कोई मतलब नहीं, उन्हें बोलकर थक गए हैं पर सुनता कहा है कोई, जनता इन स्टंट को जानती है। 4 जून को जनता, केंद्र सरकार को टाटा बाय बाय कर देगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि पीएम मोदी को अपनी तीन महबूबा महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी से बहुत प्यार है। इन्हीं तीनों के कारण ही मोदी चुनाव हारेंगे।

-धमकी से राजद डरने वाली नहीं : राबड़ी देवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू परिवार को चुनाव बाद जेल भेजने की बात कही थी। वहीं प्रधानमंत्री के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने पलटवार किया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि कुछ होने वाला नहीं है, उनकी धमकी से राजदऔर बिहार की जनता डरने वाली नहीं है। इस बार के चुनाव का मुद्दा रोज़गार, विकास, महंगाई और किसान हैं। इस बार हमारी सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन को 300 पार सीटें मिलेंगी। वहीं प्रधानमंत्री पद के सवाल पर कहा कि सभी मिलकर तय करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें