मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

जेडीयू में तीन कैकेयी के साथ एक मंथरा भी शामिल : तेजस्वी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जेडीयू में तीन कैकेयी के साथ एक मंथरा भी शामिल : तेजस्वी

जेडीयू में तीन कैकेयी के साथ एक मंथरा भी शामिल : तेजस्वी

पटना। : बिहार विधानसभा मं नेता प्रतिक्ष और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के लाल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण आज रविवार 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 1400 किमी का रोड शो होगा। नीतीश सरकार में दो दो बार डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव के निशान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहने वाले हैं। वहीं, इस यात्रा को लेकर आज पटना में तेजस्वी ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि - पिछले 5 दिनों में हमने 1500 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। हर जाति, वर्ग, धर्म, समुदाय के लोगों का समर्थन अब तक मिलता रहा है। आज से दूसरे चरण की यात्रा शुरू हो रही है ।तेजस्वी ने कहा कि- दूसरे चरण की यात्रा में कहीं भी कोई जनसभा नहीं होगी बल्कि सिर्फ नुक्कड़ शो और रोड शो किया जाएगा। इसकी वजह इसकी वजह पटना में होने वाली आगामी 3 मार्च की रैली है हम चाहते हैं कि इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और उससे पहले पूरे बिहार का भ्रमण कर लें इसलिए इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है।वहीं, दूसरे चरण के जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि- नीतीश कुमार बिल्कुल थक चुके हैं और उनका विजन भी खत्म हो चुका है और राज्य की जनता उनसे उब चुकी है। पार्टी भी उनसे उब चुकी है और जो उनके साथ पहले थे वह भी उब चुके हैं। पहले उन्होंने भाजपा को छोड़ा फिर हमारे पास आए फिर हमको छोड़ भाजपा के पास गए फिर हमारे पास आए और हमको छोड़कर फिर भाजपा के पास चले गए तो इनका तो यही काम रह गया है। इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि मांझी जी जो बातें कह रहे हैं वो ठीक कहा है कि- अगर उनके चार विधायक नहीं होते तो सरकार चली जाती। उन्होंने कहा तेजस्वी ने कहा कि मांझी जी कल कह रहे थे की नीतीश कुमार की पार्टी में तीन केकई है। लेकिन, हम कहते हैं कि न सिर्फ तीन केकई बल्कि एक मंथरा भी उनकी पार्टी में हैं और समय आने पर इसका भी हम लोग खुलासा करेंगे।

तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कितना पलटेंगे इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। सुबह पलट कर कहीं और जाएंगे और शाम में कहीं और पलट कर जाएंगे। इसके बाद तेजस्वी से सवाल किया गया कि जदयू का कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के हित में पलटी मारते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि- इसमें हित है या अहित ये तो उन्होंने पहले समझना चाहिए। उधर, तेजस्वी यादव ने कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि - आखिर एक महीने होने के बाद भी अब तक कैबिनेट का विस्तार कहीं क्यों नहीं हो पा रहा है। यह तो उनको बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के विकास में सीधा असर पड़ रहा है और इससे बहुत कुछ रूका हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें