मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

मार्निग वाक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला,एक की मौत ,दो की आई गंभीर चोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायगढ़।रायगढ़ जिले में मार्निग वाॅक में निकले तीन दोस्तों को अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही एक बालक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपित चालक फरार हो गया है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानीपाथर निवासी अजय गुप्ता ने आज सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीती रात 2 बजे अपने काम के सिलसिले में ग्राम बोडासागर ग्राम में स्थित राईस मिल में भूसा लेने गया था। इस दौरान तड़के करीब चार बजे मुकेश साहू ने उसे फोन करके बताया कि तुम्हारा लड़का कुलदीप गुप्ता (15 साल) गांव के अन्य दो लडके भगत रौतिया (18 साल), जितेन्द्र चौहान (20साल) के साथ मार्निग वाक करने निकले थे। इस दौरान जब वो लोग रेलवे ओवर ब्रिज के पास एनएच 49 में पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गया है। इस हादसे में में घटना स्थल पर ही कुलदीप की मौत हो गई।दोनों घायल रायगढ़ रिफरअज्ञात ट्रेलर की ठोकर से गंभीर रूप से घायल भगत रौतिया और जितेन्द्र चैहान को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात ट्रेलर की ठोकर से कुलदीप गुप्ता के दांये हाथ, दांये पैर में गंभीर चोंट लगने से उसकी मौत हुई है।अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आकर जिस बालक कुलदीप गुप्ता की मौत हुई वह कक्षा 9वीं का छात्र था । एनएच 49 में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए तीन दोस्तों को ठोकर मारने के बाद आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। खरसिया पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिये सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें