मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बकरा नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के मामले में तीन अभियंता निलंबित -जांच के लिए चार सदस्यीय कमिटी गठि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बकरा नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के मामले में तीन अभियंता निलंबित -जांच के लिए चार सदस्यीय कमिटी गठि

बकरा नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के मामले में तीन अभियंता निलंबित

-जांच के लिए चार सदस्यीय कमिटी गठित

अररिया।अररिया के सिकटी के पड़रिया में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही मंगलवार को नदी के गर्भ में समा गया।पुल का तीन पाया नदी में समा गया,जबकि पुल निर्माण का कार्य तेरह वर्षों से चल रहा था।पुल के ध्वस्त होने के मामले में ग्रामीण अभियंत्रण संगठन (आरईओ) विभाग ने कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता समेत सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को निलंबित कर दिया है।वहीं जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया गया है।पहले पुल निर्माण कार्य की जिम्मेवारी बिहार राज्य पुल निगम के ऊपर थी लेकिन नदी की बदलती धारा के साथ बाद में पुल निर्माण के कार्य की जिम्मेवारी ग्रामीण अभियंत्रण संगठन (आरईओ) के ऊपर आ गई।2019 से आरईओ के द्वारा ही पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था।पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया था और अब केवल अप्रोच पथ तैयार कर उद्घाटन होना शेष था।लेकिन उद्घाटन से पहले ही यह धराशाई हो गया।बिहार सरकार की ओर से अभियंताओं का एक जांच टीम का गठन किया गया है,जो पटना से आकर पुल के जमींदोज होने और कार्य की गुणवत्ता को लेकर जांच कर विभाग और सरकार को रिपोर्ट पेश करेंगे।विभाग की ओर से मामले की जांच के लिए चार वरीय अभियंताओं की एक जांच कमेटी बनाई गई है। इस टीम में पूर्णिया क्षेत्र के मुख्य अभियंता निर्मल कुमार, राज्य तकनीकी एजेंसी के प्रतिनिधि डॉक्टर संजीव सिन्हा,पुल सलाहकार बीके सिंह और राज्य गुणवत्ता समन्वयक राजीव रंजन कुमार शामिल है।बकरा नदी पर पडरिया के पास बन रहा यह पुल जिले के सिकटी प्रखंड और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण पुल था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें