मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत, अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर और स्वाथ्यकर्मी!

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पलामू में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत, अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर और स्वाथ्यकर्मी!

पलामू में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत, अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर और स्वाथ्यकर्मी!

मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में दो बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 6 लोग जख्मी हैं। दो जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और जख्मी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान 43 वर्षीय जुगनू बीबी, सात वर्षीय सान्या प्रवीण और आठ वर्षीय सायबा के रूप में हुई है। सभी जख्मी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है। मृतक के परिजन एवं अन्य लोगों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल चौक को जाम कर दिया था। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद परिजन एवं अन्य लोगों को समझाया बुझाया गया। इसके बाद जाम को हटाया गया। इससे पहले अस्पताल में कुछ देर तक हंगामा हुआ था, हंगामा के बाद डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल और मृतक के परिजनों ने शव के साथ अस्पताल चौक को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि घायलों को बचाया जा सकता था, लेकिन इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं थी और ऑक्सीजन भी नहीं था। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी इलाज करने के बजाय फरार हो गए। डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मियों के भागने के बाद काफी देर तक हंगामा हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।

बरौरा शरीफ से चादरपोशी कर सभी लौट रहे थे वापस

मृतक के परिजनों के अनुसार, वे लोग चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर का रहने वाले हैं और पलामू चतरा सीमा पर मौजूद बरौरा शरीफ में एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे। धार्मिक समारोह में भाग लेकर सभी बुधवार की शाम वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था।nजहां डॉक्टरों ने महिला और दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है। मोहर्रम इंतेजामिया कमेटी के जनरल खलीफा शहरियार अली ने बताया कि डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए, डॉक्टरों की लापरवाही कारण सभी की मौत हुई है। डॉक्टरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें