मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय महादेव महोत्सव शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायसेन/भोपाल। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रायसेन जिले के विश्व

प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय "महादेव" महोत्सव

का शुक्रवार देर शाम मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,

स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक

सुरेन्द्र पटवा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा दीप प्रज्वलन कर

कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व सभी के द्वारा शिव मंदिर में

पूजा अर्चना की गई।

तीन दिवसीय “महादेव“

महोत्सव के पहले दिन सागर के जुगल किशोर नामदेव एवं साथी द्वारा बरेदी-बधाई

लोकनृत्य, उज्जैन के शिरीष राजपुरोहित के निर्देशन में “महादेव“ लीलानाट्य

एवं भोपाल की आकृति मेहरा एवं साथी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी गई।

भोजपुर में “महादेव“ महोत्सव दूसरे दिन 9

मार्च को कृष्णा वर्मा एवं साथी, उज्जैन द्वारा मटकी लोकनृत्य, सुमन साहा,

कोलकाता के निर्देशन में सतीष लीला नाट्य, सुधा रघुरामन एवं साथी, दिल्ली

द्वारा शिवशक्ति गायन एवं नृत्य और ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा भक्ति गायन

प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 10 मार्च को शीला त्रिपाठी एवं

साथी, भोपाल द्वारा लोकगायन, अमिता खरे एवं साथी, भोपाल द्वारा महादेव

केंद्रित समूह नृत्य एवं रक्षा श्रीवास्तव एवं साथी द्वारा भक्ति गायन की

प्रस्तुति दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें