मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस टीम पर हमला मामले में एक महिला समेत 3 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस टीम पर हमला मामले में एक महिला समेत 3 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया पंचायत के लिपनी गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला समेत तीन हमलावरो को गिरफ्तार किया है।उल्लेखनीय है,कि बीते दिनो पहाड़पुर थाना में अपहरण मामले में दर्ज कांड सं0-489 / 24 में लिपनी गांव से अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर एसआई सोनू कुमार एवं गृहरक्षक मुन्ना कुमार पासवान को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।लिहाजा इस मामले में 07 नामजद एवं 10-15 अज्ञात के विरूद्ध पहाड़पुर थाना कांड सं0-490 / 24 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त अनिता देवी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिसके बाद उक्त कांड में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर थाना पुलिस ने शनिवार को ताबडतोड़ छापेमारी करते हुए पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो अप्राथमिकी अभियुक्त कपिलदेव कुमार थाना पहाड़पुर एवं संजय कुमार, थाना तुरकौलिया को गिरफ्तार कि है।इस कारवाई के बाद उक्त कांड में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें