मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी, आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी, आराेपित गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आराेपित सूरज कश्यप निवास संजय गांधी वार्ड को पुलिस ने आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है। आराेपित ने एक युवती के घर के सामने पहुंचकर हंगामा किया और धारदार चाकू लहराकर डराने की कोशिश की, जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय गांधी वार्ड निवासी सूरज कश्यप (22) पीड़िता के घर के सामने पहुंचा। उसने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और जिंदा नहीं छोडूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आराेपित ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर लहराया और डराने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आराेपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आराेपित के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी जब्त किया है। थाना बोधघाट में कार्यवाही के उपरांत आराेपित को न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक प्रकाश मनहर और अन्य पुलिसकर्मियों का याेगदान रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें