मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मंगलवार को ईमेल से दी गयी। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। धमकी भरे ईमेल के मिलने की पुष्टि पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने की है।धमकी देने वाले ने मेल के माध्यम से पटना समेत देश के 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है।पटना एयरपोर्ट के निदेशक को दोपहर 01:10 बजे धमकी भरा ईमेल आया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पटना पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीम पटना एयरपोर्ट पर पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु एयरपोर्ट परिसर में बरामद नहीं हुआ।डीएसपी सचिवालय ने बताया कि मेल पर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस सहित अन्य तमाम जांच एजेंसियां अपने-अपने स्तर से जांच में जुट गईं लेकिन कुछ भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिला। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि किसने यह मेल भेजा था और उसका मकसद क्या था?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें