मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

पटना सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की जांच

पटना। पटना के सिविल कोर्ट को गुरुवार को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस सूचना के बाद पुलिस भी कोर्ट परिसर पहुंची और जांच में जुट गई।

बताया गया कि सुबह रजिस्ट्रार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं और इसे उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद ही पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया।

पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई। हालांकि अब तक किसी ऐसी वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिवक्ता सुशील रंजन सिन्हा ने कहा कि आखिर सवाल है कि बार-बार धमकी क्यों मिल रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक किसी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कोर्ट उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना चिंताजनक है। यह धमकी क्यों दी जा रही है।

उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि कोई बड़ी घटना घट जाएगी तब सरकार चेतेगी? पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस की साइबर सेल यह पता करने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। पुलिस भेजने वाले का पता करने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में भी कोर्ट में विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि जांच के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई थी। उस समय भी जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। उस समय कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब अधिवक्ता भी ऐसी धमकी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें