मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

संविधान बदलने वाले खुद खत्म हो जाएंगे: तेजस्वी -बिहार में रिजल्ट चौंकाने वाला आएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना ।एक तरफ नरेन्द्र मोदी बिहार में चुनावी सभा कर रहे हैं। एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार में खासे एक्टिव हैं। आरडजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद दो दिन पहले बयान जारी कर लोकसभा चुनाव में एक्टिव हुए। अब वे सशरीर चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं। तेजस्वी ने एक बार फिर से पीएम मोद पर सियासी हमला बोला है।तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की कोई उपलब्धि नहीं है। वे हमलोग पर वही घिसा-पिटा आरोप लगा रहे हैं। जनता उनको सबक भी सिखा रही है। उनको अपनी उपलब्धियों को बताना चाहिए। नौकरी पर क्यों नहीं बात करते हैं, बिहार को विशेष पैकेज की बात करते थे क्या हुआ? ये भाजपा को पता है कि बिहार से रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं आने वाला है, चौंकाने वाला रिजल्ट आने वाला है। बार-बार संविधान को कौन खत्म करना चाहता है, इस पर पीएम क्यों नहीं बोलते हैं? संविधान को खत्म करने की बात करने वाले कहीं खुद ही खत्म नहीं हो जाएं।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि लालू जी छपरा गए हैं। छपरा उनकी कर्मभूमि रही है। सारण की जनता ने हमेशा से लालू जी को आशीर्वाद दिया है। लोगों की चाहत थी कि लालू जी जब चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो रोहिणी लड़ाएं। लोगों की इच्छा उन्होंने पूरी की है। मेरी बहन रोहिणी आचार्या ने पिता को जिस तर से जीवन दान दिया है सारण की जनता की सेवा भी माता-पिता समझ कर करेंगी। तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद के नेतृत्व में गठबंधन इंडिया है। अन्य जगहों पर भी लालू प्रसाद चुनाव प्रचार करने जाएंगे।हालांकि सारण का चुनाव पांचवे फेज में है लेकिन लालू प्रसाद ने बुधवार को वहां से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य के साथ छपरा में जनसंपर्क करने के लिए निकले हैं। बुधवार को रोहिणी के चुनाव प्रचार के लिए लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी रवाना हुईं। वे सारण में दो-तीन दिन कैंप भी कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें