मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

थॉमस और उबेर कप 2024: भारतीय पुरुष और महिला टीमों को मिला कठिन ड्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेंगदू । विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने थॉमस और उबेर

कप के लिए ड्रा शुक्रवार को यहां घोषित कर दिया गया है। दोनों टूर्नामेंट

में 16 टीमें शामिल हैं, जिन्हें चार समूहों में बांटा गया है। टूर्नामेंट

27 अप्रैल से 5 मई तक खेले जाएंगे। मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष टीम को

थॉमस कप में मजबूत इंडोनेशिया के साथ रखा गया है, जबकि उबेर कप में महिला

टीम को शक्तिशाली चीन के साथ रखा गया है।

थॉमस कप में ग्रुप

सी में भारत और इंडोनेशिया के अलावा थाईलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं,

जबकि मेजबान चीन ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ

शामिल है।

ग्रुप बी में जापान, चीनी ताइपे, जर्मनी और चेक

गणराज्य शामिल होंगे, जबकि ग्रुप डी में डेनमार्क का सामना मलेशिया,

अल्जीरिया और हांगकांग, चीन से होगा।

महिलाओं के उबेर कप

में, 15 बार के चैंपियन चीन को ग्रुप ए में भारत, कनाडा और सिंगापुर से

भिड़ना है। ग्रुप बी में थाईलैंड, चीनी ताइपे, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया

शामिल हैं।

जापान, यूगांडा, हांगकांग चीन और इंडोनेशिया

ग्रुप सी में शामिल हैं। मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया ग्रुप डी में

डेनमार्क, संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको के खिलाफ नॉकआउट चरण में जगह

बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा।

भारतीय महिलाएं तीन बार 1957, 2014 और 2016 में उबेर कप के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

भारतीय

पुरुष टीम ने गत चैंपियन होने के कारण स्वचालित रूप से क्वालीफाई कर लिया,

जबकि महिलाओं ने इस साल की शुरुआत में मलेशिया में बैडमिंटन एशिया टीम

चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद टूर्नामेंट के लिए

क्वालीफाई किया।

द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन

चैंपियनशिप दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू में आयोजित की

जाएगी, जो थॉमस कप के 33वें संस्करण और उबेर कप के 30वें संस्करण को

चिह्नित करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें