मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षाबंधन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। भाई-बहन के बीच रक्षा सूत्र का त्याेहार रक्षाबंधन सावन

माह के अगस्त महीने की पूर्णिमा तिथि को हर्षोल्लास के साथ न्नीस अगस्त को

मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी और रक्षा का

वचन लेगी। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद भाई भी प्रेम के रुप में उपहार देंगे

और सदा उनकी रक्षा करने का वचन देंगे। इस बार सावन महीने की पूर्णिमा को

भद्रा का साया रहेगा। भद्रा रहने के कारण राखी बांधने के सही समय का महत्व

बहुत अधिक बढ़ जाता है।

सावन माह की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त की

प्रातः तीन बजकर 4 मिनट से शुरु होकर उसी दिन रात 11 बजकर 55 मिनट तक है।

जबकि सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर भद्रा काल शुरू होगा और दोपहर 1 बजकर 32 मिनट

तक रहेगा। हालांकि इस भद्रा का वास पाताल लोक में होगा और कई विद्वानों का

मत है कि भद्रा का वास पाताल या फिर स्वर्ग लोक हो तो पृथ्वी पर रहने वाले

के लिए अशुभ नहीं होती है। कई शुभ कार्यों में भद्रा के पाताल में वास करने

को भी नजरअंदाज नहीं किया जाता है।

पंडित बनवारी लाल शर्मा के

अनुसार रक्षाबंधन वाले दिन शाम को पंचक भी लग रहा है। 19 अगस्त को शाम 7

बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक पंचक है। 19 अगस्त (सोमवार)

को लगने के कारण यह राज पंचक होगा और इसे अशुभ नहीं माना जाता है।

रक्षाबंधन

के दिन राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9

बजकर 8 मिनट तक है। रक्षाबंधन के त्याेहार के दिन बहनों को अपने भाई को

राखी बांधने के लिए 7 घंटे 38 मिनट तक का समय मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें