मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

'यह कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी', पीएम मोदी ने विश्व कप जीतने पर ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को बधाई दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'यह कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी', पीएम मोदी ने विश्व कप जीतने पर ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर बधाई दी है। भारत ने रविवार को नेपाल के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए लिखा, "इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम को पहला ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई! इससे भी ज्यादा तारीफ की बात यह है कि वे टूर्नामेंट में अजेय रहे। यह सच में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है। यह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और पक्के इरादे का एक शानदार उदाहरण है।

हर खिलाड़ी एक चैंपियन है! टीम को उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।"

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, "भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक दिन! महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फॉर द ब्लाइंड 2025 में शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। आपकी कामयाबी पर आज हमारा तिरंगा गर्व से और ऊंचा लहरा रहा है। आपकी जीत देश के लिए सम्मान जीतने के आपके इरादे और लगन को दिखाती है। आगामी मुकाबलों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने लिखा, "इंडियन टीम को पहला ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई। यह एक ऐसा इवेंट है, जो 'काबिलियत' की सीमाओं को फिर से तय करते हुए भारत और दुनियाभर में दिव्यांग एथलीट्स को प्रेरित करता है।

रविवार को खेले गए फाइनल मैच में नेपाल को 114/5 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने महज 12.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में बी3 फुला सरेन ने 44 रन बनाए, जबकि बी1 करुणा ने 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा, सरिता ने 35 रन का योगदान दिया।

भारत ने इस विश्व कप श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, नेपाल और पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान टीम इंडिया ने सभी 7 मैच जीते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें