यह चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए निर्णायक : नरेन्द्र मोदी

यह चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए निर्णायक : नरेन्द्र मोदी
जमुई।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसादके जंगलराज, भ्रष्टाचार और विपक्षी इंडी अलायंस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आजादी के बाद बिहार को न्याय नहीं मिल पाया है। एनडीए सरकार ने बिहार को दलदल से बाहर निकाला। नीतीश बाबू की इसमें बड़ी भूमिका रही है। वर्ष 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए काफी निर्णायक है। कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। गुरुवार को जमुई के खैरा में लोजपा रा के लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। यह पीएम नरेन्द्र मोदी की लोस चुनाव-24 में बिहार में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में पहली सभा थी।श्री मोदी ने लोगों से पूछा कि यह चुनावी सभा है या विजय सभा। उन्होंने चिराग पासवान और जमुई से कैंडिडेट उनके बहनोई को अपना भाई बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले गरीबों का पैसा बीच में ही लूट लिया जाता था। अब वह पैसा सीधे आपके खाते में जा रहा है। आप बताइए घमंडिया सरकार होती तो आपके खाते में पैसे पहुंचती क्या? राजद और कांग्रेस की सरकार होती तो आप फर्जी साइन भी करवा लेते और कहते कि पैसा पहुंच गया। बिहार ने जंगलराज का दंश झेला।नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाने वाले देश का भला नहीं कर सकतेपीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत काम करना है। बिहार और देश को बहुत आगे लेकर जाना है। यह मोदी की गारंटी है कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है। इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बिहार के गरीबों को 37 लाख पक्के मकान मिले हैं। नौ करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला है। मोदी की गारंटी है आगे पांच साल तक मिलता रहेगा। जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा लें वह देश का भला कभी नहीं कर सकते।पीएम मोदी ने कहा कि आज एनडीए सरकार में जमुई विकास के हाईवे पर तेज रफ्तार पकड़ चुका है। नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। बिहार ने जंगलराज का दंश झेला है। अब इस इलाके से एक्सप्रेस वे निकलेगा। नीतीश बाबू रेल मंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ कभी शिकायतें नहीं आईं। कोई सवाल नहीं उठा। घमंडिया गठबंधन की सरकार में खराब हालत वाली ट्रेनें चलती थीं। आज वंदे भारत ट्रेनें बिहार में दौड़ रही है।श्री मोदी ने कहा कि एक ओर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। वहीं, एनडीए की सरकार का संकल्प है विकसित भारत का निर्माण। खुशहाल बिहार का निर्माण। आप याद कीजिए कि 10 साल पहले देश में भारत को लेकर क्या राय थी। छोटे-छोटे देश जो आंटे के लिए तरस रहे थे, उनके आंतकी देश में अशांति फैलाते थे। कांग्रेस गुहार लगाती रहती थी। एनडीए सरकार जब आई तो कहा कि यह चंद्रगुप्त और अशोक का भारत है। हमने किसी के सामने घुटने नहीं टेका। आज भारत दुनिया का पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। गत 10 साल में बिहार की हैसियत बढ़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में वे एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती का प्रचार किया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत की। गिद्धौर मां का नाम लेते हुए पीएम मोदी ने सबका अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि आपने कमाल कर दिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। बिहार के साथ ही यह आवाज पूरे देश में गूंज रही है। जमुई, नवादा, मुंगेर के साथ बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए के खाते में देने का संकल्प लिया है। पूरा बिहार कह रहा है कि फिर एक बार, मोदी सरकार।





