मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

यह चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच में है : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यह चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच में है : अमित शाह

यह चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच में है : अमित शाह

पटन/भभुआ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के काराकाट संसदीय सीट से राजग उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी जनसभा करते हुए कहा कि लालू यादव से पूछता हूं कि 10 साल आपकी और सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आपने बिहार को केवल 02 लाख 80 हजार करोड़ दिया जबकि नरेन्द्र मोदी ने 14 लाख 24 हजार करोड़ बिहार को विकास के लिए दिया। यह चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच में है।अमित शाह ने उपस्थित जनता से पूछा कि आप बताएं कि आपको रामभक्तों पर गोली चलाने वाले के साथ रहना है या राममंदिर बनाने वाले के साथ रहना है। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को विश्व में तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, उससे पीओके मत मांगों। मैं आज यहां से राहुल गांधी को कहना चाहता हूं पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे।अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता यह समझ चुकी है कि परिवारवादी गठबंधन कभी भी प्रदेश का विकास नहीं कर सकता। काराकाट की सभा का यह उत्साह भरा माहौल बिहार में राजग की रिकॉर्ड विजय का साफ संदेश दे रहा है। राममंदिर का मुद्दा उठाकर अमित शाह ने कहा कि 70 साल तक लालू यादव और कांग्रेस ने मुद्दे को रोक कर रखा। आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा करके जय श्री राम कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें