मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

वे भूल जाते हैं कि हम झारखंडी हैं : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वे भूल जाते हैं कि हम झारखंडी हैं : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

वे भूल जाते हैं कि हम झारखंडी हैं : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुमत साबित करने और मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद साेमवार काे लगातार दो ट्वीट किए। दोनों ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पिछले ढाई साल में जितनी शक्ति भाजपा ने चुनी हुई झारखंडी सरकार गिराने में लगायी है, अगर उतनी शक्ति इन्होंने झारखंड की भलाई में लगायी होती तो लोकसभा में इनकी संख्या में गिरावट नहीं आती।

भाजपा को लगता है कि वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर, अपने धन बल एवं शातिराना चालों से जनता को जनमत को अन्य राज्यों की तरह खरीद लेंगे-लूट लेंगे – पर वे भूल जाते हैं कि हम झारखंडी हैं – हमने कभी अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके तो ये आज के अंग्रेज तानाशाह के सामने हम कभी नहीं झुकेंगे। ना झारखंड झुका है, ना झारखंडी झुकेगा।

मुख्यमंत्री ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि मुझे विधानसभा से दूर रखने के लिए भाजपा ने हर षड्यंत्र रचा। उन्हें लगा मुझे झूठा मुकदमा लगा कर जेल भेज कर मेरी आवाज़ दबा देंगे पर, वो भूल गए कि लोकतंत्र की आत्मा है जनता की आवाज़, दबाने की कोशिश में हारेगा हर एक तानाशाह।

मुख्यमंत्री ने ये भी लिखा

अन्याय के विरुद्ध खड़े रहेंगे,

लोकतंत्र की रक्षा करेंगे.

भय और दमन से नहीं डरेंगे,

न्याय और समानता के लिए लड़ेंगे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें