मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

रामानुजगंज में चोरों का आतंक: वार्ड क्रमांक तीन में एक ही रात दो स्थानों पर चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामानुजगंज में चोरों का आतंक: वार्ड क्रमांक तीन में एक ही रात दो स्थानों पर चोरी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक तीन में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ किया, वहीं पास ही एक बंद मकान से जेवरात व नकदी चोरी कर ली। लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक तीन स्थित दुकेश्वर महादेव मंदिर के समीप संचालित आस्था ग्रॉसरी किराना दुकान में देर रात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चोरी की। चोर दुकान से कुछ नकदी और किराना सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इसी वार्ड में दूसरी चोरी की घटना अरविंद प्रजापति के घर में हुई। बताया गया कि अरविंद प्रजापति किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। घर में उनका पुत्र अमन प्रजापति अकेला था, जो रात में अपने चाचा के पुराने घर सोने चला गया था। सुबह लौटने पर उसने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने-चांदी के जेवरात तथा कुछ नकदी लेकर फरार हो गए।दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक ही रात में दो स्थानों पर चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें