मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर से चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर से चोरी

कोरबा। कोरबा शहर के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने बीती देर रात दानपेटी चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर परिसर में लगी जंजीर काटकर दानपेटी को चुरा लिया। चोरी की पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना का खुलासा शनिवार सुबह हुआ, जब ऑटो संघ के सदस्य और पदाधिकारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। दानपेटी गायब देख उन्होंने तुरंत रेलवे आरपीएफ और जिला कोतवाली पुलिस को सूचना दी।ऑटो संघ के सदस्यों के अनुसार, दानपेटी पिछले डेढ़ से दो साल से बंद थी। इसमें प्रतिदिन ऑटो संघ के सदस्य और श्रद्धालु चढ़ावा चढ़ाते थे। अनुमान है कि दानपेटी में लगभग 80 से 90 हजार रुपये नकद मौजूद थे।ऑटो चालक यशवंत कुमार चंद्रा ने बताया कि चोरी की वारदात देर रात लगभग 12 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में चोर दानपेटी को ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित है और इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मंदिर के पास ही आरपीएफ थाना भी है। इसके बावजूद चोरों ने खुलेआम चोरी की वारदात को अंजाम दिया।ऑटो संघ ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें