मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने फिर बच्ची पर किया हमला, अब तक 10 की ले चुके हैं जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने फिर बच्ची पर किया हमला, अब तक 10 की ले चुके हैं जान

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार की रात एक बार फिर से खूंखार भेड़िये ने बच्चे को निवाला बनाने की लिए हमला किया। भेड़िये ने दादी के साथ घर के बरामदे में सो रही पांच वर्षीय मासूम के गले पर हमला कर ले जाने का प्रयास किया। इस बीच चीख सुनकर दादी उठी और शोर मचाते हुए भेड़िये से भिड़ गई। आदमखोर भेड़िये ने दादी पर झपट्टा मारकर लहुलूहान कर दिया और भाग निकला। इस बीच परिवार और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लाठी—डंडों और टार्च की रोशनी में भेड़िये की खोजबीन करते रहें।दरअसल बहराइच के करीब 35 गांवों में इन दिनों आदमखोर भेड़ियों के आतंक के साये में हैं। यहां घूम—घूम कर आदमखोर भेड़ियों इंसानों पर हमला कर रहे। इन हमलों में उनका खास शिकार बच्चे हैं। इसी क्रम में आदमखोर भेड़ियों के बीती रात महसी गांव के गिरधपुर में पांच वर्षीय बच्ची अफसाना पर उस वक्त हमला किया जब वह घर के बरामदे में दादी के साथ सो रही थी। भेड़िये ने हमला कर उसका गला दबाया। इस दौरान चीख सुनते ही दादी जाख गई और भेड़ियों से नातिन को बचाने के लिए उससे भिड़ गई। भेड़ियों ने उन्हें भी दबोचते हुए हमला कर दिया। इस बीच गांव में रतजगा कर रहे परिजन और ग्रामीण लाठी—डंडे लेकर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक भेड़िया वहां से भाग निकला। परिजनों ने लहुलूहान बच्ची अफसाना को आनन—फानन इलाज के लिए सीएचसी महसी के लेकर पहुंचे और डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। इधर बुजुर्ग दादी को भी प्राथमिक इलाज कराते हुए ग्रामीण गांव में भेड़िये की तलाश में जुट गए।जिलाधिकारी माेनिका रानी ने बताया कि वन विभाग की टीमें भेड़िये काे पकड़ने में लगी हुई हैं। कई जगहाें पर जाल लगाए गए हैं, वहीं कांबिंग करते हुए पकड़ने के प्रयास जारी हैं।रातभर जाग कर जान की परिवार की सुरक्षा कर रहे ग्रामीणआदमखोर भेड़ियों के लगातार हमलों से गांवों में बढ़ी दहशत है। खासकर बच्चों की जान को लेकर परिजन काफी घबराए हुए हैं। बच्चों और परिवार की सुरक्षा के लिए ग्रामीण रात भर जगकर काट रहे हैं। लेकिन आदमखोर भेड़ियों का इलाके में लगातार आतंक फैला हुआ है।मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद वन विभाग ने झोंकी ताकतआमदखोर भेड़ियों के आतंक को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजरें बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की है और पूरी ताकत के साथ जनता की सुरक्षा को लेकर जंगली जीवों के हमले से बचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम की नाराजगी के बाद वन विभाग ने मंगलवार को पूरी ताकत झोंकी दी है आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए। वन विभाग द्वारा लखनऊ से बड़े अफसरों ने बहराइच पहुंचकर ऑपरेशन भेड़िये की कमान संभाल ली है। वहीं आस-पास जिले के डीएफओ समेत कई वन अधिकारी बहराइच भेजे गये हैं। भेड़िये को पकड़ने में गोंडा, श्रावस्ती, बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली के अधिकारी पहुंचे हैं। इलाके में ड्रोन व कैमरों से निगरानी करते हुए भेड़िये की लोकेशन देखी जा रही है। इसके साथ ही ऑपरेशन भेड़िये को पकड़ने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए कांबिंग शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि जल्द ही भेड़ियों के आंतक से जनपद को मुक्त करा दिया जाएगा। हालांकि वन विभाग द्वारा चार भेड़ियों को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है।आदमखोर भेड़िये अब तक नौ बच्चों सहित 10 की ले चुके हैं जानबहराइच में अगस्त माह की शुरूआत में भेड़ियों के एक झुंड आ गया है। इस झुंड में शामिल भेड़िये इतनी खूंखार है कि लगातार इंसानों पर हमले कर रहे हैं। इस दौरान हमलों में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी हैं। इनमें नौ बच्चे शामिल हैं। वहीं 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें