मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

आम बजट 2026-27 एक फरवरी को किया जाएगा पेश, 28 जनवरी को शुरू हो सकता है बजट सत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आम बजट 2026-27 एक फरवरी को किया जाएगा पेश, 28 जनवरी को शुरू हो सकता है बजट सत्र

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) ने प्रस्ताव दिया है कि बजट पेश करने के लिए निर्धारित 1 फरवरी की तारीख ही ठीक है, भले ही इस वर्ष यह रविवार को पड़ रही हो और गुरु रविदास की जयंती के साथ भी मेल खा रही हो, जो 15वीं शताब्दी के संत और समाज सुधारक की याद में कुछ राज्यों में सरकारी अवकाश है।

संसद का बजट सत्र बुधवार, 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होने की संभावना है, और आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 गुरुवार, 29 जनवरी को पेश किए जाने की उम्मीद है। संसद शुक्रवार, 30 जनवरी को अवकाश पर रहेगी, क्योंकि बजट पेश करने के लिए रविवार, 1 फरवरी को बैठक होगी। सामान्य प्रथा के अनुसार, शनिवार को भी संसद का कार्य नहीं होगा।

केंद्र सरकार की ओर से 2017-18 से आम बजट को लगातार एक फरवरी को पेश किया जा रहा है। स्टॉक एक्सचेंज भी संकेत दे चुके हैं कि अगर बजट रविवार को पेश किया जाता है तो इस दिन एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा जाएगा।

वित्त वर्ष 2027 का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला लगातार नौवां बजट होगा। उन्होंने सी.डी. देशमुख (7 बजट) के बाद लगातार सबसे अधिक बजट प्रस्तुत करने का रिकॉर्ड पहले ही बना लिया है। यदि वे वित्त वर्ष 2028 का बजट भी प्रस्तुत करती हैं, तो वे दिवंगत मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी, जिन्होंने दो कार्यकालों -1959 से 1964 के बीच छह और 1967 से 1969 के बीच चार- में कुल 10 बजट प्रस्तुत किए थे।

अन्य हालिया वित्त मंत्रियों में, पी. चिदंबरम ने नौ बजट प्रस्तुत किए थे, जबकि प्रणब मुखर्जी ने अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में आठ बजट प्रस्तुत किए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें