मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : नशे में धुत युवकों की कार दुकान में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा : नशे में धुत युवकों की कार दुकान में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

कोरबा। शहर के सोनालिया चौक के पास आज बुधवार सुबह को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार अचानक एक मोबाइल दुकान में जा घुसी। घटना के समय दुकान के पास मौजूद राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बच गए। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पहले सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी और सीधे दुकान में घुस गई। कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था, जिससे उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार में सवार तीन युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार, कार में सवार युवक शराब के नशे में थे। इस हादसे में दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपिताें के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि, यह कार पिछले करीब आधे घंटे से सोनालिया चौक और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। टीपी नगर क्षेत्र में स्थित शराब दुकान के पास भी इन युवकों द्वारा उत्पात मचाने की बात सामने आई है।कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें