मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

टीम मैनेजमेंट मुझे ऑलराउंडर बनाना चाहता है: हर्षित राणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टीम मैनेजमेंट मुझे ऑलराउंडर बनाना चाहता है: हर्षित राणा

वडोदरा। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से जीता। भारत की जीत में हर्षित राणा ने गेंद और बल्ले से अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद हर्षित राणा ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने को कहा है ताकि जरूरत पर कुछ रन बना सकें।

हर्षित राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे में एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में तैयार कर रहा है। गेंद से विकेट निकालने के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। रोल की स्पष्टता और सीनियर खिलाड़ियों के भरोसे ने उनके आत्मविश्वास को काफी बढ़ाया है। जब उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, तो टीम के साथियों से मिला भरोसा उनके लिए सबसे बड़ा सहारा साबित हुआ।

राणा ने कहा, "टीम मैनेजमेंट मुझे एक ऑलराउंडर के तौर पर तैयार करना चाहता है, और मेरा काम है कि मैं लगातार उस पर मेहनत करता रहूं। मैं नेट्स में बल्लेबाजी पर भी काफी काम कर रहा हूं। टीम की योजना मुझे नंबर आठ के आसपास बल्लेबाजी कराने की है।"

न्यूजीलैंड के दिए 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 77 रन की मजबूत साझेदारी की बदौलत मजबूत दिख रही थी, लेकिन विराट, जडेजा और अय्यर का विकेट जल्दी गिरने के बाद भारत पर दबाव आया।

जडेजा के आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर के होने के बावजूद हर्षित राणा को नंबर सात पर भेजा गया। सुंदर को लगी चोट की वजह से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया था। राणा ने 23 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए। इस पारी की बदौलत भारत की जीत की राह आसान हुई। राणा ने डोवोन कोनवे और हेनरी निकोलस के दो अहम विकेट भी लिए थे।

भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। राहुल 29 और सुंदर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। 93 रन बनाने वाले कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें