मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर चांपा: किसान वृंदा दूज राम की मुस्कान में झलक उठी मेहनत की चमक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर चांपा: किसान वृंदा दूज राम की मुस्कान में झलक उठी मेहनत की चमक

कोरबा/जांजगीर-चांपा । जिले के ग्राम तिलई धान उपार्जन केंद्र में धान खरीद के प्रथम दिन किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला। जिले में धान खरीद के महापर्व का शुभारंभ 15 नवंबर से हो चुका है। धान उपार्जन केंद्र तिलई में धान बेचने आये किसान वृंदा दूज राम का जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने स्वागत किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप उन्हें माला पहनाई और खरीदी केंद्र में धान तौल मशीनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर खरीद कार्य शुभारंभ किया।जैसे ही किसान वृंदा दूज राम का धान उपार्जन केंद्र में तौला गया, उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता की चमक साफ दिखाई दी। यह मुस्कान केवल धान बेचने की नहीं, बल्कि अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिलने की खुशी का प्रतीक थी। कठोर परिश्रम से उपजे हर दाने में किसान का समर्पण झलकता है, और आज उस मेहनत का सम्मान होते देख वृंदा दूज राम गर्व महसूस कर रहे थे। किसान वृंदा दूज राम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य निर्धारित करना एक बड़ा और सराहनीय निर्णय है। इस फैसले से क्षेत्र के किसान उत्साहित और प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे घर के आवश्यक सामान खरीदने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें