मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

सर्च ऑपरेशन में एके-47, पेट्रोल बम और कई कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सर्च ऑपरेशन में  एके-47, पेट्रोल बम और कई कारतूस बरामद

बोकारो। बोकारो के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ को सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान एके -47 राइफल, पेट्रोल बम, कई कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए हैं।इसके अलावा, नक्सलियों से जुड़ा कई सामान भी जब्त किया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। कुछ दिन पहले इस इलाके में दो नक्सलियों को मार गिराया गया था और एक बम को भी डिफ्यूज किया गया था। इसके बाद से ही सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन तेज कर दिया था।सूत्रों के अनुसार, पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन मिलकर झुमरा और पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में लगातार सर्च अभियान चला रही है। इनका मुख्य लक्ष्य एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक को पकड़ना है, जो इस इलाके में सक्रिय बताया जा रहा है।पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित करें। नक्सल गतिविधियों पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें