भारत के सनातनी आत्मा का पुनर्जागरण: मंदिरों का नहीं, विरासत, श्रद्धा और संस्कृति का पुनर्निर्माण

भारत के सनातनी आत्मा का पुनर्जागरण: मंदिरों का नहीं, विरासत, श्रद्धा और संस्कृति का पुनर्निर्माण
नई दिल्ली, 12 जुलाई 2025 — भारत आज एक ऐसे ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है, जहाँ केवल मंदिरों का पुनरुद्धार नहीं हो रहा, बल्कि सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और राष्ट्रीय आत्मा का नवजागरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में जो कार्य हुए हैं, वे भारतीय आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को एक बार फिर से विश्व मंच पर स्थापित कर रहे हैं। यह सिर्फ इमारतों की पुनर्बहाली नहीं, बल्कि आत्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जन्म है।
2019 से शुरू हुए इस अभियान में एक के बाद एक पवित्र स्थलों का कायाकल्प हुआ है — आदि शंकराचार्य की समाधि और प्रतिमा से लेकर कार्तारपुर साहिब कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर प्रांगण का विकास, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक, केदारनाथ पुनर्विकास, और अब राम मंदिर अयोध्या का ऐतिहासिक निर्माण — ये सभी केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक आत्मबल के प्रतीक हैं।
हर परियोजना अपने आप में “धरोहर, श्रद्धा और विकास” की त्रयी को दर्शाती है। काशी, जो आदि से अनंत तक का प्रतीक है, अब एक आधुनिक आध्यात्मिक नगरी बन चुकी है। महाकाल लोक ने उज्जैन को नई पहचान दी है। सोमनाथ में इतिहास और भविष्य का समागम हुआ है, और राम मंदिर, देश की आत्मा का पुनर्स्थापन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा को “श्रद्धा से शासन” की नीति में परिवर्तित किया है। वह कहते हैं — “यह सिर्फ मंदिरों का पुनर्निर्माण नहीं, बल्कि भारत की सनातनी आत्मा का पुनर्जागरण है।“ अब भारत अपने सांस्कृतिक गौरव को पुनः जी रहा है, और पूरी दुनिया इसे श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देख रही है।
यह पुनरुत्थान “विरासत के संरक्षण” से आगे बढ़कर “आत्मा की उन्नति” का माध्यम बन चुका है। Legacy, Faith, Glory — यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक युग परिवर्तन की घोषणा है। सनातन भारत अब केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा बनकर उभर रहा है।
काशी से केदारनाथ तक, सोमनाथ से अयोध्या तक , यह भारत की सनातनी चेतना का नवोत्थान है।





