मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सुकमा-बीजापुर सीमा पर रातभर तेज बारिश के बीच नक्सलियों के खिलाफ जारी रहा ऑपरेशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुकमा-बीजापुर सीमा पर रातभर तेज बारिश के बीच नक्सलियों के खिलाफ जारी रहा ऑपरेशन

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल के जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आज शुक्रवार काे भी इस इलाके में ऑपरेशन जारी है। रातभर हुई तेज बरसात के बीच अभियान जारी रहा। बीजापुर सीमा क्षेत्र में बटालियन नंबर एक के खूंखार नक्सली हिड़मा सहित बड़े कैडर के नक्सलियाें के होने की सूचना के बाद सुकमा से डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) जवानाें के साथ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और कोबरा के जवान पिछले 48 घंटे से ऑपरेशन कर रहे हैं।गाैरतलब है कि गुरुवार को उसी इलाके में एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया ओर कोबरा बटालियन का एक जवान बलिदान हो गया था, उसके बाद भी ऑपरेशन नहीं रुका है। सुकमा के एडिशनल एसपी उमेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।उल्लेखनीय है कि कल देर शाम से इलाके में लगातार भारी बारिश हो रही है, लेकिन जवान लगातार नक्सलियों के पीछा कर रहे हैं। जहां एक ओर सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की तलाश में रातभर जंगल में ऑपरेशन कर रहे हैं। दूसरी ओर, जिला मुख्यालय स्थित वॉर रूम में सुकमा एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और डीएसपी मनीष रात्रे डटे हुए हैं, जवानों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें