मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

संसद भवन के जीएमसी बालायोगी सभागृह में मंगलवार को होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संसद भवन के जीएमसी बालायोगी सभागृह में मंगलवार को होगी एनडीए संसदीय दल की बैठक

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस बीच मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक होगी।

एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगलवार सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। यह बैठक संसद भवन के ग्रंथालय के जीएमसी बालायोगी सभागृह में होगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों से बैठक में समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र का आठवां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर एक खास चर्चा शुरू करेंगे। बंकिम चंद्र चटर्जी के लिखे और 7 नवंबर 1875 को साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में पहली बार छपे इस राष्ट्रीय गीत ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संसद में इस गीत के ऐतिहासिक महत्व और आज की जरूरत पर चर्चा होगी।

लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। इस दौरान पीएम मोदी के अलावा अनुराग ठाकुर, बिप्लब देब, बांसुरी स्वराज, संबित्र पात्रा, तेजस्वी सूर्या, संतोष पांडेय, सौमित्र खान और राजनाथ सिंह चर्चा करेंगे।

वंदे मातरम बहस से जुड़े शेड्यूल के मुताबिक, सत्ताधारी एनडीए सदस्यों को लोकसभा में इसके लिए तय कुल 10 घंटों में से तीन घंटे दिए गए हैं।

शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले एक राजनीतिक टकराव शुरू हो गया था, जब राज्यसभा सचिवालय ने कहा था कि सांसदों को संसद के अंदर 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

विपक्ष ने भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए पर भारत की आजादी और एकता के प्रतीकों से असहज होने का आरोप लगाया। संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा और आने वाले दिनों में ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राष्ट्रगीत को लेकर अलग-अलग राय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें