मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

वट सावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वट सावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया

जगदलपुर। बस्तर संभााग में आज साेमवार काे वट सावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिरों और वटवृक्षों के पास जाकर पूजा-अर्चना की। वटवृक्ष की जड़ में जल चढ़ाया और तने में कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा कर वटसावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सावित्री-सत्यवान की पाैरांणिक दंत कथा पर आधारित है। जिसमें सावित्री ने अपने पति के प्राण यमराज से वापस लिए थे। इसी आस्था एवं विश्वास के साथ महिलाएं वटवृक्ष को शिव का स्वरूप मानकर पूजा करती हैं। वटवृक्ष को दीर्घायु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आज सुबह ओ ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास महिला श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं समूह में व्रत कथा का श्रवण करती दिखीं । पूजा के बाद महिला श्रृद्धालुओं ने एक-दूसरे को सौभाग्यवती होने की कामना के साथ प्रसाद क वितरण किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें