मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का पर्याप्त मौका देना लक्ष्य : अमोल मजूमदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विशाखापत्तनम। महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 30 सितंबर से हो रही है। सह-आयोजक होने की वजह से भारतीय टीम पर बेहतर प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव है। महिला टीम फिलहाल मुख्य कोच अमोल मजूमदार की देखरेख में एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे विश्व कप की तैयारी कर रही है। तैयारी के लिए विशेष शिविर लगाया गया है।

अमोल मजूमदार ने शनिवार को कहा कि शिविर का मुख्य लक्ष्य खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का भरपूर मौका देना है। हम गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर भी काम कर रहे हैं। तैयारी शिविर 25 अगस्त से चल रही है।

बीसीसीआई ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के माध्यम से अमोल मजूमदार ने कहा, "हम मैदान पर खिलाड़ियों को अच्छी बल्लेबाजी का मौका देना चाहते हैं। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा टीम के प्रदर्शन में लगातार सुधार और इसे आगे ले जाने पर केंद्रित होती है।

इस कैंप में भारतीय 'ए' टीम के कुछ सदस्य भी हैं, जो हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे हैं।

विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विश्व कप मैचों की भी मेजबानी करेगा। भारत ने कभी महिला वनडे विश्व कप नहीं जीता है। भारतीय टीम का श्रेष्ठ प्रदर्शन 2005 और 2017 में रहा था, तब टीम उप विजेता रही थी।

हरमनप्रीत कौर की अगुआई में वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम :-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें