मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की हुई पहली बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिंदूर पार्क के संरक्षण और बेहतर संचालन को लेकर समिति की हुई पहली बैठक

रायगढ़ : शहर के प्रमुख ऑक्सीज़ोन सिंदूर पार्क के संरक्षण, रखरखाव और बेहतर संचालन के लिए गठित सिंदूर पार्क ऑक्सीजन संरक्षण नागरिक कल्याण समिति की आज गुरुवार काे बैठक महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, समिति सदस्य, नगर निगम एवं हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी तथा नागरिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्क की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव लिए गए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा सिंदूर पार्क ऑक्सीज़ोन का लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के बाद से यह पार्क शहरवासियों के लिए सुबह-शाम सैर, स्वास्थ्य लाभ, योग, व्यायाम एवं मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। बड़ी संख्या में नागरिक प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं। पार्क की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसके बेहतर रखरखाव, सुरक्षा एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए नागरिकों की सहभागिता से समिति का गठन किया गया है। बैठक में पार्क की वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

सदस्यों ने पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेष रूप से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, नियमित निगरानी व्यवस्था, पार्क के रखरखाव, पार्क परिसर में अनुशासन बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई।

साथ ही पार्क में आने वाले बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में जानकारी दी गई कि सिंदूर पार्क ऑक्सीज़ोन संरक्षण नागरिक कल्याण समिति में कुल 23 सदस्य शामिल हैं। समिति का उद्देश्य पार्क के संरक्षण, रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर सुझाव देना तथा पार्क के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाना है।

समिति समय-समय पर बैठक आयोजित कर पार्क की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी तथा आवश्यक सुझाव नगर निगम एवं संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएगी। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी की मंशा के अनुरूप सिंदूर पार्क को शहर का आदर्श ऑक्सीज़ोन बनाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें