मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

लाखों भक्तों की उमड़ी आस्था, बाबा श्याम ने किया हरियाली श्रृंगार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सीकर। 'हारे का सहारा' बाबा श्याम के दर्शन को लेकर सावन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी पर खाटू नगरी में मंगलवार से दो दिवसीय विशाल मेला आरंभ हो गया। यह मेला बुधवार को द्वादशी पर खीर-चूरमे के भोग के साथ सम्पन्न होगा। पहले ही दिन रींगस से लेकर खाटूधाम तक श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान है कि आज पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।खाटूधाम में सुबह से ही हर तरफ जयकारों की गूंज और श्याम रंग में रंगे भक्तों का सैलाब दिखाई दे रहा है। बाबा श्याम के भक्त पग-पग पर “श्याम बाबा की जय” के उद्घोष करते हुए हाथों में केसरिया निशान लिए रींगस से खाटूधाम तक की 17 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।सावन की हरियाली की तरह बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया है। हरियाली श्रृंगार के दर्शन को भक्तों में विशेष उत्साह है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस विशेष श्रृंगार के दर्शन मात्र से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। बाबा का दरबार पुष्पों और हरे रंग की सजावट से अत्यंत मोहक दिख रहा है। रींगस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह से ही भारी भीड़ रही। सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई पहुंच रही हैं। खाटू मंदिर में श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर बाबा को चढ़ाने के लिए लाल गुलाब के फूल लिए दर्शन की प्रतीक्षा में हैं। श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मेले के दोनों दिन वीआईपी दर्शन बंद रखने का निर्णय किया गया है, जिससे आम भक्तों को अधिक समय व सुविधा मिल सकेगी।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 300 से अधिक मंदिर कमेटी के गार्ड तैनात किए गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहा है। उपखंड अधिकारी मोनिका सिमौर स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर रख रही हैं, वहीं खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन चौबे और मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान श्रद्धालुओं से साफ-सफाई बनाए रखने और शांतिपूर्वक दर्शन करने की अपील कर रहे हैं। रींगस से खाटूधाम तक सभी होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस श्याम भक्तों से पूरी तरह भरे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें