मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच विवाद बना अनसुलझा, जांच रिपोर्ट शासन के पास लंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच विवाद बना अनसुलझा, जांच रिपोर्ट शासन के पास लंबित

कोरबा। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच पिछले कई महीनों से जारी विवाद अब भी समाप्त नहीं हुआ है। कंवर की शिकायत पर बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य शासन को सौंप दी है, लेकिन शासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री कंवर अब सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जांच रिपोर्ट की प्रति प्राप्त करने की तैयारी में हैं, क्योंकि अभी तक उन्हें संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।उल्लेखनीय है कि ननकीराम कंवर ने 21 सितंबर 2025 को कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 अक्टूबर को इस शिकायत की जांच का जिम्मा बिलासपुर कमिश्नर को सौंपा था। इस संबंध में जारी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार ने जारी किया था।जांच आदेश मिलने के बाद कमिश्नर ने 54 दिनों में जांच कार्य पूरा कर 24 नवंबर 2025 को रिपोर्ट राज्य शासन को भेज दी। हालांकि रिपोर्ट जमा होने की पुष्टि कंवर को मिल चुकी है, लेकिन उनके पास रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि जब तक रिपोर्ट नहीं मिलती तब तक इसमें क्या निष्कर्ष हैं, कहना संभव नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट मिलने के बाद वे हाईकोर्ट जाने पर विचार करेंगे।बिलासपुर कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने भी पुष्टि की कि सभी 14 बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। अब आगे की कार्रवाई सरकार स्तर पर लंबित है। यह मामला लंबे समय से चर्चा में है और अब सभी की निगाहें शासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें