मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

गेंदबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही: कप्तान अय्यर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गेंदबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही: कप्तान अय्यर

बेलफास्ट। भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि हालात के मुताबिक ढलने के मामले में आयरलैंड ने उनकी टीम को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम का खेलने का तरीका बहुत पेशेवर था और वे हालात को समझने और उसी के अनुसार खेलने में बहुत स्पष्ट थे।

रविवार को सिविल क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इसके जवाब में भारत 153/9 का स्कोर ही बना सका। इसी के साथ मेजबान टीम ने 1 रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती।

निर्णायक मुकाबला गंवाने के बाद कप्तान अय्यर ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही। हम पिच के बर्ताव को समझने और सिंगल्स को डबल्स में बदलने के मामले में थोड़े पीछे रह गए।

मुझे लगता है कि उस मामले में उन्होंने निश्चित रूप से हमें पीछे छोड़ दिया।"

उन्होंने कहा, "यह सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन उनकी (आयरलैंड) तारीफ करनी होगी कि उन्होंने कैसा खेल दिखाया। मुझे लगता है कि उन्होंने पेशेवरपन दिखाया और उन्हें पिच के बर्ताव के बारे में बहुत अच्छी समझ थी, साथ ही उनकी फील्डिंग भी शानदार थी। इसलिए उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई।"

डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (जिन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट लिए) और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे के बारे में अय्यर ने कहा,

"प्रिंस के पास आईपीएल का अच्छा अनुभव है और वह उसी लय को यहां भी लेकर आए हैं। जब गेंदबाजी की बात आती है तो उनके पास अपने विचार और योजनाएं होती हैं। वे निश्चित रूप से इससे सीखेंगे।"

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भारत अब 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगा। पहला मैच डरहम में आयोजित होगा, जिसके बाद टीम अपने बाकी मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड (4 जुलाई), नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज (7 जुलाई), ब्रिस्टल के सीट यूनिक स्टेडियम (9 जुलाई) और साउथेम्प्टन के रोज बाउल (11 जुलाई) में खेलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें