मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

वो बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में 5 सबसे बड़ी पारियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वो बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में 5 सबसे बड़ी पारियां

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट में सिर्फ एक ही बल्लेबाज दोहरा शतक लगा सका है। वहीं, पांच सबसे बड़ी पारियों में तीन पारियां भारतीय खिलाड़ियों ने खेली हैं। आइए, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास की पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानते हैं।

रोहित शर्मा (209) : रोहित शर्मा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 158 गेंदों का सामना करते हुए 209 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 छक्के और 12 चौके शामिल थे।

भारत ने 383/6 का स्कोर खड़ा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 57 रन से शिकस्त दी थी।

सचिन तेंदुलकर (175) : मास्टर-ब्लास्टर ने 5 नवंबर 2009 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 141 गेंदों में 4 छक्कों और 19 चौकों के साथ 175 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 351 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 3 रन के अंतर से मुकाबला गंवाया।

रोहित शर्मा (171*) : रोहित शर्मा ने 12 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाका के मैदान पर 163 गेंदों में 7 छक्कों और 13 चौकों के साथ नाबाद 171 रन बनाए। रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने 3 विकेट खोकर 309 रन जुटाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ (149) की शानदार पारियों के दम पर 4 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

जॉर्ज बेली (156) : नागपुर में 30 अक्टूबर 2013 को खेले गए इस मुकाबले में बतौर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जॉर्ज बेली ने 114 गेंदों में 156 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 351 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

स्टीव स्मिथ (149) : भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 171 रन की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 309 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवरों में 5 विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। वाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 135 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 149 रन की पारी खेली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें