मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह का ट्विटर अकाउंट समेत खालिस्तानी समर्थकों के अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है.

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह का ट्विटर अकाउंट समेत खालिस्तानी समर्थकों के अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है.

Pro-Khalistani Twitter Account: भारत में खालिस्तानी समर्थकों (Khalistani Supporters) के ट्विटर अकाउंट्स (Twitter Accounts) को सोमवार (21 मार्च) ब्लॉक कर दिया है. इन ब्लॉक अकाउंट्स में कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (New Democratic Party) के नेता जगमीत सिंह (Jagmeet Singh) का ट्विटर अकाउंट भी शामिल है. दरअसल, खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर विरोध के बाद अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है.

ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब खालिस्तानी तत्व विदेशों में भारतीय वाणिज्य दूतावासों (Indian consulates) और उच्चायोगों (High Commissions) पर हमला और तोड़फोड़ कर रहे हैं. कनाडा की कवयित्री रूपी कौर (Rupi Kaur), एक्टिविस्ट गुरदीप सिंह सहोता (Gurdeep Singh Sahota) के ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं. जगमीत सिंह भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं इसलिए उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है.

भारत ने घटनाओं पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

दरअसल, रविवार (19 मार्च) को खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ की और तिरंगे को नीचे उतार दिया. वहीं, खालिस्तानी तत्वों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया. इन घटनाओं के बाद भारत ने ऐसे हमलों की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

सैन फ्रांसिस्को में तोड़फोड़ की घटना पर भारते ने...

लंदन में घटना को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया. वहीं, सैन फ्रांसिस्को में तोड़फोड़ किए जाने के बाद दिल्ली में अमेरिकी प्रभारी डी अफेयर्स के साथ एक बैठक में भारत ने अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया जिस पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा, हम भारत के राजनयिकों, और उनके अधिकारियों को आश्वस्त करना चाहेंगे कि हम उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें