मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

मन की बात का 125वां संस्करण बलीराम कश्यप व प्रतापदेव वार्ड सहित अन्य वार्डाें में सुना गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मन की बात का 125वां संस्करण बलीराम कश्यप व प्रतापदेव वार्ड सहित अन्य वार्डाें में सुना गया

जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय वार्ता मन की बात का 125वां संस्करण आज रविवार को निगम के अंतर्गत बलीराम कश्यप वार्ड एवं प्रतापदेव वार्ड सहित अन्य वार्डाें में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की जनता को दिशा देने वाला एक प्रेरणास्रोत मंच है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार जनमानस से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर लोगों को सकारात्मक कार्यों से प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मन की बात हर नागरिक को समाज और राष्ट्र के लिए कुछ सकारात्मक करने की प्रेरणा देती है।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा पर बल दिया। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय सामान को अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार तभी मजबूत होगा जब हम अपने स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्यमियों और व्यवसायियों को बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही है। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही देखी है। पीएम मोदी ने कहा कि 'जहां भी संकट आया, हमारे एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के जवान और अन्य सुरक्षा बलों ने लोगों को बचाने के लिए दिन-रात काम किया। आपदा के समय सशस्त्र बल मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों, प्रशासन सभी ने संकट की इस घड़ी में हर संभव प्रयास किया सभी का प्रधानमंत्री में हर नागरिक का हृदय से धन्यवाद किया।इस दाैरान वार्ड पार्षद गिरिजा गुप्ता, पुष्पा तिवारी, रीना राय, माला दास, सरीता, पूजा कुशवाहा, बसंती, वर्षा श्रीवास्तव, तारा सिंह, जागेश्वर गुप्ता, मनोज तिवारी, प्राचीन तिवारी, निकिता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। प्रतापदेव वार्ड में कार्यक्रम में अतिथि नरेंद्र पाणिग्राही, आशुतोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद उमा मिश्रा, दीपिका गुप्ता, रत्ना मिश्रा, प्रेम नतानी, सूरज मिश्रा, शिरीष मिश्रा, संजू नामदेव सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें