मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आशंका

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के निहाल खेड़ी गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई लोग मलबे में दब गए।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटनास्थल के आसपास शवों के अंग बिखरे मिले हैं। धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो जमीन हिल गई। ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। इस घटना में कई लोगों के मरने की खबर है, लेकिन अभी सही आंकड़ा पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें